होशियारपुरः जीएसटी ऑफिस में लगी आग, काफी सामान जलकर खाक

होशियारपुरःहोशियारपुर में गुरुवार सुबह जीएसटी ऑफिस में आग लग गई। इमारत से धुंआ उठता देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विभाग को दी। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी हुई थी।

Advertisement Space

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । जीएसटी आफिस के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से काफी सामान जल गया। शुरूआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment