जीएनडीयू के प्रो. सुनील कुमार ‘राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान’ से अलंकृत 


Aryan Academy AD

अमृतसर : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय(जीएनडीयू ), अमृतसर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार को पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर द्वारा हिन्द की चादर नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी पर्व को समर्पित 29 लें वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह के अवसर पर शिक्षण एवं भाषण के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां और श्रेय अर्जित करने पर शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान ‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर श्री मनोरंजन कालिया, श्री राजेन्द्र बेरी, ठाकुर सत्य प्रकाश, स. सतनाम सिंह माणक, डॉ. बजरंग सोनी, श्री अर्पित शुक्ला, श्री अमित शर्मा, स. अवतार सिंह शेरगिल, डॉ. जगदीप सिंह, श्री नरेश मेहरा, डॉ. आशा शैली, डॉ. रमेश कंबोज, श्री सुक्रांत सफ़री, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. प्रोमिला अरोड़ा, श्री रमन शर्मा, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. डेजी एस. शर्मा, डॉ. सरला भारद्वाज, श्री पी.के.सिन्हा, डॉ.जसदीप सिंह, कैप्टन भगत सिंह, श्री नीरज शर्मा, श्री सुरेश सेठ, स. भगवान सिंह जौहल, श्री जगदीश राज राजा, श्री गुरमीत बेदी, पं. हरिओम भारद्वाज, श्री राकेश शांतिदूत,प्रो.अर्चना ओबराय, श्री अवतार सिंह, सरदारनी मलविंदर कौर, श्री सैली बलजीत,सरदारनी धनप्रीत कौर, सरदारनी परविंदर कौर, स. नवजोत सिंह, श्री तरसेम कपूर, श्रीमती नविता जोशी, श्री संदीप शर्मा, श्री नवजोत सिंह माहल, श्री रोहित ठाकुर, श्री इंद्रजीत तलवाड़, श्रीमती कादंबरी आदेश, सरदारनी हरप्रीत कौर, श्री हरप्रीत सिंह, श्री सतीश कुमार सेठी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और साहित्यकार उपस्थित थे। प्रो. सुनील कुमार ने उक्त सम्मान के लिए पंजाब कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सिमर सदोष और अकादमी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Advertisement Space

Leave a Comment