कनाडाः फायरिंग मामले में भारतीय मूल के 3 ट्रक डाईवर गिरफ्तार

कनाडा: कनाडा पुलिस ने फायरिंग मामले में भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है।

बता दें मामला 7 अक्टूबर को मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर के बीच मौजूद एक पार्किंग में 2 समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी,जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

Advertisement Space

कनाडा पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान 3 व्यक्तियों की पहचान हुई है। 20 नवंबर को पुलिस ने वारंट जारी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी के रूप में हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment