
उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते 7 बसों और 3 कारों की आपस में टक्कर हो गई। इसके चलते वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
कारी के अनुसार मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रहे कई वाहन एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी कर दी, जिससे पीछे से आ रहे वाहन संतुलन नहीं बना सके और एक के बाद एक टकराते चले गए।
हादसे के तुरंत बाद कई बसों और कारों में आग लग गई। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।