कबड्‌डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी का एनकाउंटर

मोहाली: कबड्‌डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि मोहाली के लालडू में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी हरपिंदर उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर किया।

वहीं गोली लगने से घायल हुए मिड्डू का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। वहीं इस एनकाउंटर में 2 पुलिस मुलाजिम भी घायल हुए हैं।

Advertisement Space

बता दें मोहाली के सोहाना क्षेत्र में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में गोलियां मारकर कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया को मौत के घाट उतार दिया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment