पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का कहर,पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से बढा ठंड का प्रकोप

 पंजाबः मौसम विज्ञान ने पंजाब और चंडीगढ़ में अगामी सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने और सुबह व रात के समय घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की।

वहीं पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में हवाएं तेज व ठंडी होने की संभावना है । आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

Advertisement Space

पंजाब और चंडीगढ़ बीती देर रात से ही घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों को दिन में भी लाइटें जलाकर चलाना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर तक पंजाब में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment