उन्नाव रेप केस पर बोले राहुल-दोषी को जमानत मिलना शर्मनाक


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं।

हुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि बलात्कार के अपराधी (पूर्व भाजपा विधायक) को जमानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है। खासकर तब, जब पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा हो।

Advertisement Space

उन्होंने सवाल किया कि बलात्कारियों को जमानत, और पीड़िताओं के साथ अपराधियों सा व्यवहार यह कैसा न्याय है? बता दें दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे, भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को मंगलवार को रद्द कर दिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment