पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे की चेतावनी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः  पंजाब और चंडीगढ़ में शीतल लहर और घना कोहरा लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक पंजाब में  घने कोहरे  की चेतावनी जारी की है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ ‘कोल्ड वेव’ जैसे हालात बने रहे।

Advertisement Space

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment