
बठिंडाः पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा ने मंगलवार को पुलिस का साथ मिलकर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन, 26 कारतूस और बिना रजिस्ट्रेशन की एक कार बरामद की है।
Advertisement Space
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास गैर कानूनी हथियार थे और वे लक्षित हत्या करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में कनाडा से बठिंडा खास तौर पर प्लान की गई शूटिंग को अंजाम देने के लिए आया था। डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना थर्मल बठिंडा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे जांच चल रही है।
Advertisement Space