अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पहुंचकर क्या कहा शुभांशु शुक्ला ने


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः भारत के लिए 26 जून का दिन तब ऐतिहासिक बन गया जब 28 घंटे के सफर के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस(अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन) पर अपना कदम रखा। शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं जिन्होंने अंतरिक्ष स्पेश स्टेशन पर कदम रखा है। इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के Soyuz T-11’ से अंतरिक्ष का यात्रा की थी।

अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पहुंचकर क्या कहा शुभांशु शुक्ला ने
शुभांशु शुक्रला पहले भारतीय हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंच बनाई है। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री कमांडर पेगी व्हिचसन, पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उजनस्की-विस्निएवस्की, और हंगरी के पेलोड स्पेशलिस्ट तिबोर कापू शामिल हैं।
नासा की ओर से जारी वीडियो में दिखाई दे रहै है कि ड्रैगन क्रू में सवार चारों यात्री जैसे ही अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पहुंचे वहां पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उनका गले मिलकर स्वागत किया। नए अंतरिक्ष यात्रियों को वेलकम ड्रिंक भी ऑफर की गई। शुभांशु शुक्ला यहां 14 दिन तक रहकर अलग-अलग तरह की रिसर्च करेंगे।
आईएसएस पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने कहा, नमस्कार दोस्तो, मैं अंतरिक्ष से बोल रहा हूं। अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। लांच के समय मुझे सीट में जोर से धक्का लगा और अब यहां सब कुछ भारहीन लग रहा है। मैं यहां बिल्कुल बच्चे की तरह चलना और खाना सीख रहा हूं।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment