जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LOC पर फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास 2 बार संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए।

भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ लौट गए।

बताया जा रहा है कि सांय करीब 7 बजे राजौरी के चिंगुस इलाके के डुंगा गाला क्षेत्र में ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुए। इसके बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय किया गया। इसके तुरंत बाद ड्रोन ओझल हो गए।

करीब 35 मिनट बाद, शाम 7.35 बजे धरि धरा गांव के पास दो ड्रोन जैसे ऑब्जेक्ट दोबारा दिखाई दिए। यह तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखने की यह दूसरी घटना है। लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए सीमा पर निगरानी और चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

Advertisement Space

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment