मानहानि केस में भाजपा सांसद कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी आज


Aryan Academy AD

बठिंडाः मानहानि केस में  बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की थी।

कोर्ट ने  पिछली सुनवाई के दौरान इस याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने आदेश दिया था कि कंगना रनौत को 15 जनवरी को हर हाल में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना होगा। अगर वह पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment