
होशियारपुर:होशियारपुर में दुकान पर बैठे आप नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उनका दोस्त घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आप नेता बलविंदर सिंह सतकरतार की मियानी गांव में हार्डवेयर की दुकान है।
बताया जा रहा है की गुरुवार शाम को बाइक पर आए 3 बदमाशों ने आप नेता पर 7 राउंड फायरिंग की ,जिसमें उनकी मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गोलियां लगने से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space