
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना के वाहन के खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत हो गई । सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बुलेटप्रूफ सेना का वाहन 17 जवानों को लेकर एक उच्च हिमालयी पोस्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान चार जवानों को मृत पाया गया, जबकि नौ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। बाद में और छह जवानों की मौत हो गई। अन्य घायल जवानों का इलाज स्थानीय सैन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है।
Advertisement Space
Advertisement Space