
लुधियाना: लुधियाना के तलवाड़ा गांव में एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है।
हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। युवक की पहचान राजवीर (25) के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
बताया जा रहा है राजवीर सड़क के किनारे पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Advertisement Space
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित परिवार ने राजवीर की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया है। आखिरी बार वह अपने दोस्त के साथ ही गया था।
पुलिस ने राजवीर के दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Advertisement Space