कश्मीर में बर्फबारी से कई उड़ाने रद्द


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं है। खराब मौसम की वजह से अब तक कुल 50 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लगातार बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने आज के लिए कुछ उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।

यात्रियों को मौसम ठीक होने तक यात्रा न करने की सलाह दी है। यात्रियों से एयरलाइंस के संपर्क में रहने और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी पर भरोसा करने को कहा गया है।  बता दें पिछले 2-3 दिनों से कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे आम-जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment