पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड,31 से बारिश के आसार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लागतार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाको में साफ दिखाई दे रहा है।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को घने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं 1 फरवरी को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 2 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment