जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढ़ेर


Aryan Academy AD

ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के 2 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। सेना ने गुफा को ग्रेनेड से विस्फोट कर उड़ा दिया। इस ऑपरेशन में जैश का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी मारा गया।

Advertisement Space

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से एम4 कार्बाइन, एके-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। यह आप्रेशन सीआईएफ डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का यह जॉइंट आपरेशन था। इसके तहत इलाके की घेराबंदी की गई। इसे ऑपरेशन ‘किया’ नाम दिया गया। यह मुठभेड़ मंगलवार को शाम 4 बजे शुरू हुई,जो करीब 20 घंटे चली।

Advertisement Space

Leave a Comment