
ओडिशाः ओडिशा के जाजपुर जिले में जखपुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे गुरुवार सुहबह पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही इस ट्रेन के एक एसी और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए।
रेलवे ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उचित रूप से सहायता प्रदान की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
Advertisement Space
Advertisement Space