
जालंधर: जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर कार सवार दंपति से बाइक सवार बदमाश लाखों की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि उनकी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। वे दोनों सुबह विजय नगर फुटबॉल चौक स्थित बैंक से 17.10 लाख रुपए निकालकर लाए थे, जबकि 2 लाख रुपए घर से साथ लाए थे। यह रकम किसी को देनी थी, लेकिन बैंक के बाहर ही लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया
Advertisement Space
पीड़िता ने बताया कि उसका पति कार पार्क कर रहा था, जबकि उसके हाथ में नकदी से भरा बैग था। इसी दौरान बाइकसवार दो युवकों ने नुकीली चीज से डराकर उसके हाथों से बैग छीन लिया।
मौके पर पहुंचे थाना नंबर 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Advertisement Space