हथियार और नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश,5 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 5 को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं।

कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment