कनाडा के हाई स्कूल में गोलाबारी,शूटर सहित 10 की मौत


Aryan Academy AD

कनाडाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में शूटर सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कनाडा के टम्बलर रिज स्थित एक सेकेंडरी स्कूल में  दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर स्कूल परिसर में गोलीबारी की सूचना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं। पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को तुरंत बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार, स्कूल के अंदर कई लोग घायल और मृत अवस्था में मिले। एक व्यक्ति, जिसे हमलावर माना जा रहा है, घटनास्थल पर मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं।

Advertisement Space

अधिकारियों का मानना है कि वह अकेला ही इस हमले में शामिल था। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करीब 25 लोगों को हल्की चोटों के साथ स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment