
चंडीगढ़ः आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज विजीलेंस द्वारा मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अंब साहिब गुरुद्वारा में अकाली समर्थक मीटिंग करने पहुंचे। इस दौरान पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को गुरुद्वारा साहिब के बाहर रोक लिया। इस दौरान एसपी(ग्रामीण) उन्हें बस में बिठाकर थाने ले गए।
Advertisement Space