
रूसः रूस ने अपने देश में व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है रूस ने यह कदम “सॉवरेन इंटरनेट” नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में उठाया है।
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया हाउस जैसे बीबीसी, डॉउचा वेले और रेडियो फ्री यूरोप की वेबसाइट्स भी इस ब्लॉक से प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा गुमनाम ब्राउजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला टॉर ब्राउजर भी रूस में बंद कर दिया गया है।
Advertisement Space
अब रूस के इंटरनेट प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय DNS सिस्टम का पालन करना अनिवार्य है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से रूस में विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अंतरराष्ट्रीय समाचार स्रोतों तक पहुंच लगभग समाप्त हो जाएगी।
Advertisement Space