
मोहाली: मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र किया गया है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी
Advertisement Space
धमकी के बाद फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल परिसर में बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन जांच की जा रही है। मेल में कथित तौर पर 11 बजे बम ब्लास्ट का समय लिखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement Space