हमेशा रविदासिया समाज को समर्पित रहे सेठ सतपाल मल्ल : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर/बहुजन संदेश
सेठ सतपाल मल्ल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि सेठ सतपाल मल्ल के निधन से समूह व्यापार जगत और रविदासिया समाज को गहरा सदमा लगा है। अग्रवाल ने कहा कि सेठ सतपाल मल्ल हमेशा समाज सेवा और रविदासिया समाज को समर्पित रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे समाज और मानवता के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
सेठ सतपाल मल्ल सिर्फ़ एक बिज़नेसमैन ही नहीं थे, बल्कि एक निडर नेता, कई सामाजिक और धार्मिक सोसायटियों के सदस्य और अध्यक्ष भी रहे। रविदासिया समाज के प्रति उनकी सेवाएं सच्ची और बिना निस्वार्थ थीं। रविदासिया समाज की भलाई और तरक्की में बहुत बड़ा योगदान रहा। सामाजिक एकता, धार्मिक तरक्की और समुदाय की इज्ज़त के लिए उनकी कोशिशें हमेशा याद की जाएंगी।

Advertisement Space

Leave a Comment