
मोगाः मोगा-कोटकपूरा हाईवे पर स्थित गांव सिंघावाला के नजदीक बुधवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो हत्यारोपी घायल हो गए। दोनों को जिला सिविल अस्पताल में दाखिला करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को मोगा में शिवसेना नेता मंगा की हत्या के मामले में आरोपियों अरुण हांडा और सिकंदर सिंह को नामजद किया गया था। दोनों मोगा के रहने वाले हैं । मोगा पुलिस 2 दिन पहले ही आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के दिला कांगड़ा के एक होटल से गिरफ्तार कर लाई थी। इस दौरान दोनों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए।
Advertisement Space