
नई दिल्लीः नई दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नबंवर को बम धमाके की साजिश के आरोप में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 2 टेरर ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के ओवरग्राउंड वर्कर जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इन्होंने ही मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे।
Advertisement Space
जांच एजेंसियों का कहना है कि यह एक संगठित आतंकी नेटवर्क की सुनियोजित साजिश थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के सहयोग से एनआईए पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। एजेंसी का दावा है कि आरोपी देश के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार और गोला-बारूद जुटा रहे थे।
Advertisement Space