परमिश वर्मा के करीबी से 10 करोड़ की फिरौती की मांग, पैसे न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब में पंजाबी गायकों को गैंगस्टरों से मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में  पंजाबी गायक और एक्टर परमिश वर्मा के साथी हरविंदर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप के जरिए 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है।

Advertisement Space

फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य हैरी बॉक्सर बताते हुए 10 करोड़ की फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं इस मामले में, हरविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर, सरभा नगर पुलिस स्टेशन ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment