तेज हथियार दिखाकर युवती से पर्स छीन भागे लुटेरे,तमाशबीन बने रहे लोग


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर में तेज हथियार दिखाकर युवती से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कपूरथला की ज्योति रानी दुगरी गांव जा रही थी। इस दौरान 2 लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

जैसे ही युवती को शक हुआ कि बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं तो उसने फरीदपुर गांव में एक दुकान के पास एक्टिवा रोक दी। पर लुटेरों  ने युवती के रुकने के बाद उसका पर्स छीनने की कोशिश की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Advertisement Space

सीसीटीवी फुटेज में महिला लुटेरों से अपना पर्स बचाने की कोशिश भी करती है। पर लुटेरे के हाथ में धारदार हथियार था। पर्स में 20 हजार रुपए की विदेशी करंसी, पासपोर्ट और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment