भाजपा नेता को गैंगस्टर की धमकी-5 करोड़ दो ,वरना अंजाम भुगतने के लिए रहो तैयार


Aryan Academy AD

 लुधियानाः लुधियाना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से भाजपा नेता व कारोबारी गुरबीर सिंह से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता गुरबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज आया, जिसमें बोलने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। मैसेज में साफ लफ्जों में कहा गया कि तेरी पल-पल की जानकारी उनके पास है और अगर दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपए का इंतजाम नहीं हुआ, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

 उन्होंने आगे बताया कि पहली बार तो उन्होंने इस नज़रअंदाज कर दिया। पर 22 फरवरी को दोबारा व्हाट्सएप्प पर एक और मैसेज आया,जिसमें लिखा था कि तुम कॉल्स को तो इग्नोर कर रहे हो, लेकिन गोलियों को कैसे इग्नोर करोगे? मैसेज में आगे लिखा था कि तुम इस वहम में मत रहना कि पुलिस तुम्हें बचा लेगी, अब तुम्हें कॉल नहीं आएगी, सीधा मुलाकात होगी।  इस धमकी के बाद गुरबीर सिंह ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment