खामेनेई की हत्या के विरोध में जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन,छाती पीटकर लगाए अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर: अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में जम्मू-कश्मीर में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में प्रदर्शनकारियों ने छाती पीटकर अमेरिका और इजराइल विरोधी नारे लगाए।

Advertisement Space

कई जिलों में आज कर्फ्यू के हालात हैं, यहां पर इंटरनेट डाउन हैं। श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया। इंटरनेट भी डाउन किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है।  वहीं छात्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी दो दिन के लिए बंद कर दिया है। बता दें कश्मीर में लगभग 15 लाख शिया रहते हैं। बता दें शनिवार को तेहरान में इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment