
गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से करीब 45 परिवार के लोग फंस गए। इमारत में करीब 150 लोग रहते हैं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 150 लोग निवास करते हैं। आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
इस बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 150 लोग निवास करते हैं। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जबकि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों ने बालकनी से मदद की गुहार लगाई। करीब 20 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।