अमेरिकी डिप्लोमैट्स और नागरिकों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में मौजूद अपने डिप्लोमैट्स और अमेरिकी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिकी   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला हाल के दिनों में अमेरिकी दूतावासों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद लिया गया है। इन हमलों में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया गया।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी अमेरिकी दूतावास परिसर पर ड्रोन हमला हुआ, जिसेस परिसर के एक हिस्से में आग लग गई। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले स्टेट डिपार्टमेंट ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वेच्छा से देश छोड़ने की अनुमति दी थी।  पर अब इस आदेश को  अनिवार्य कर दिया गया है।  

Advertisement Space

इसी तरह 3 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास भी ड्रोन हमला किया गया। ड्रोन ने कॉन्सुलेट बिल्डिंग के नजदीक बने एक पार्किंग क्षेत्र को निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। मिडिल ईस्ट में पहले से ही कई भू-राजनीतिक तनाव मौजूद हैं। हालिया घटनाओं ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। अमेरिका अपने नागरिकों और राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और कूटनीतिक गतिविधियों पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

Advertisement Space

Leave a Comment