T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के ऑलराउंडर पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप

मुंबई: T20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर पुणे के एक वकील ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में एडवोकेट वाजिद खान ने एक आवेदन देकर आरोप लगाया कि टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मना रहे थे। उस समय राष्ट्रीय ध्वज उनकी पीठ से बंधा हुआ था।

Advertisement Space

वह उसी हालत में नाच रहे थे और मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Advertisement Space

Leave a Comment