पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,बारिश का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

 पिछले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों से सटे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 

Advertisement Space

इस दौरान 14 मार्च को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 15 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, पटियाला, मोहाली और संगरूर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही 16 मार्च को भी पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में कुछ स्थानों पर अचानक बारिश, तूफान और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment