जालंधर के स्कूलों को धमकी के बाद SP आकर्षि जैन का आया बयान


Aryan Academy AD

जालंधर में आज सुबह-सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। कई संस्थानों को ऐसे ही ईमेल मिले हैं, जिनमें अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है।
धमकी भरा ईमेल “खालिस्तान नेशनल आर्मी” नाम के ग्रुप की तरफ से भेजा गया है। इस ईमेल में खास तौर पर शहर के छह स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन, एक स्कूल असेंबली और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को संभावित निशाने के तौर पर बताया गया है।

पहले ईमेल में एपीजे स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ-साथ एक और स्कूल का नाम था, जबकि दूसरे ईमेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का ज़िक्र किया गया था।

Advertisement Space

इन धमकियों के बाद, प्रभावित स्कूलों में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं और इस समय सुरक्षा जाँच की जा रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी आकर्षि जैन ने बताया कि सोमवार को जालंधर के पांच से छह स्कूलों को ये धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “ईमेल में जिन सभी स्कूलों का ज़िक्र है, वहाँ पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं और जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, साइब सेल टीम मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment