सोशल मीडिया पर विवाद के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम


Aryan Academy AD

जालंधर:जालंधर के खुरला किंगरा में विवाद के चलते  एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजन (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजन  के परिजनों ने  बताया कि राजन का सोशल मीडिया पर कुछ नौजवानों के साथ विवाद हुआ था।

उक्त युवक लगातार 2 दिन से उसे धमकियां दे रहे थे। राजन की मां ने बताया कि  10-12 नौजवान हथियार लेकर घर में घुसे थे। जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बस राजन से बात करना चाहते है। वह उसे कुछ नहीं करेंगे। उन सभी नौजवानों ने राजन से माफी मंगवाई। इस बात को राजन सहन नहीं कर पाया और घर आकर उसने अपनी आत्महत्या कर ली।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment