खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 गिरफ्तार, मलेशिया में बैठकर आतंकियों को कर रहे थे फंडिंग

पंजाब: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों  के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर भारत लाने में सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय  एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया।

उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते बताया कि यह मॉड्यूल पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिड रेलवे लाइनों को निशाना बना रहा था।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement Space

जांच एजेंसियों के अनुसार गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह विदेशों में स्थित खातों के जरिए पंजाब में सक्रिय केजीएफ आतंकियों तक धन पहुंचाने का काम कर रहे थे। इन फंड्स का इस्तेमाल राज्य में आतंकी हमलों की योजना बनाने तथा शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा था।

आरोपियों को 18 जून 2026 को पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment