फायरिंग और जबरन वसूली में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 3 आधुनिक पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस सहित 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपियों को हथियारों समेत काबू कर लिया।

जांच में पता चला  है कि आरोपी विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे।  जालंधर और एसबीएस नगर में हुई फायरिंग और जबरन वसूली की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हैंडलर्स इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आरोपियों को निर्देश देने के साथ-साथ फंडिंग भी उपलब्ध कराते थे।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment