
अमृतसर: रनवे की मुरम्मत के चलते श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक रनवे रोजाना दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक बंद रहेगा।
इस दौरान कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी। सभी एयरलाइंस ने अपने आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव कर लिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर से पहले अपनी फ्लाइट का अपडेट जरूर चेक करें।
Advertisement Space
अमृतसर एयरपोर्ट का रनवे 3658 मीटर लंबा है, जोकि बड़े विमानों के लिए उपयुक्त है। कुल मिलाकर, यह अपग्रेडेशन काम एयरपोर्ट की सुरक्षा, क्षमता और संचालन को और बेहतर बनाएगा।
Advertisement Space