कनाडा में भारतीय मूल की युवती की हत्या

कनाडाः कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की युवती हिमांशी खुराना की हत्या का मामला सामने आया है।

टोरंटो पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:41 बजे स्ट्राचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से 30 वर्षीय हिमांशी खुराना के लापता होने की सूचना मिली थी।

Advertisement Space

रातभर तलाशी अभियान चलाया गया और शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव एक घर से बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में अब्दुल गफूरी (32) नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो टोरंटो का ही निवासी है । वह हिमांशी को जानता था।

Advertisement Space

Leave a Comment