
जर्मनीः जर्मनी के मोएर्स शहर में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रबंधन और वित्तीय मामलों को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में 11 लोग घायल हो गए।
Advertisement Space
हालांकि जर्मन पुलिस ने अभी तक झड़प के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना को देखते हुए प्रशासन ने 100 पुलिसकर्मियों के साथ डसेलडॉर्फ से स्पेशल टास्क फोर्स को भी तैनात कर दिया है। जांच एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम को समझने और दोषियों की पहचान करने में जुटी हैं।
Advertisement Space