
इंटरनेशनलः अमेरिका-ईरान की बीच आज होनी वाली शांतिवार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक हफ्ते पहले शुरू हुई यह नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है। इस संघर्ष में अमेरिका बहुत आगे है। अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी तब तक नहीं हटाएगा, जब तक तेहरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता।
Advertisement Space
इसके जवाब में ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रम्प दबाव बनाकर और सीजफायर तोड़कर बातचीत को ऐसी बनाना चाहते हैं, जहां ईरान को झुकना पड़े या फिर दोबारा जंग शुरू करने का बहाना मिल जाए। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी धमकी और दबाव में बातचीत नहीं करेगा।
Advertisement Space