अमेरिका में वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान क्रैश, 8 की मौत


Aryan Academy AD

अमेरिका: अमेरिका के कैलिफोर्निया में वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान नियमित परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गया और उसमें आग लग गई।

मृतकों में वायुसेना के जवानों के अलावा विमान परीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारी शामिल थे। हादसे के बाद एयरफील्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है । फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement Space

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस अमेरिकी वायुसेना का लंबी दूरी का रणनीतिक बॉम्बर विमान है, जो 1955 से सेवा में है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है और दशकों से कई सैन्य अभियानों में इस्तेमाल होता रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment