
बरनाला: पंजाब के बरनाला में पूर्व पार्षद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद जग्गा सिंह संगरूर के धूरी क्षेत्र के एक कॉलोनाइजर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव में था।
मृतक के भाई ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कॉलोनाइजर पिछले काफी समय से जग्गा सिंह के लाखों रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था।
Advertisement Space
वहीं परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं होता, तब तक वे जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space