
इंटरनेशनल: अमेरिका और ईरान में 107 दिनों तक चले रहे संघर्ष पर विराम लगाने की सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा करते बताया कि दोनों देशों ने शांति समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। इस पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि समझौते के बाद दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलमार्ग फिर से खोलकर ईरानी बंदरगाहों पर लागू अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटा लिया जाएगा।
Advertisement Space
हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि जलडमरूमध्य को आधिकारिक रूप से तभी खोला जाएगा जब शुक्रवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
Advertisement Space