
बठिंडा: बठिंडा पुलिस नेकैमरे लगाकर देश की खुफिया जानकरी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों द्वारा बठिंडा-गंगानगर रोड पर गैर-कानूनी तरीके से खुफिया कैमरे लगाकर सुरक्षा एजेंसियों और सेना की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि इन कैमरों से एकत्रित किया गया डेटा पाकिस्तान में कुछ व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के पाकिस्तान में मौजूद कुछ लोगों से संबंध होने की बात सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब तक आरोपियों और उन व्यक्तियों के बीच किसी प्रत्यक्ष बातचीत के प्रमाण नहीं मिले हैं। मामले की गहन जांच जारी है ।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के नजदीक एक सरकारी बिजली के खंभे पर सोलर-पावर्ड कैमरा लगा हुआ मिला। जांच में पता चला कि कैमरे में एक सक्रिय सिम कार्ड भी लगा हुआ था।
बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीमों ने जिला अमृतसर के थाना अजनाला क्षेत्र के गांव सराय निवासी अशोक कुमार की गिरफ्तार कर किया गया। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर उसी गांव के आकाशदीप सिंह को भी हिरासत में लिया गया।