जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला,3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले का समाचार है। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 आतंकियों ने वहां तैनात सीआरपीएफ (46वीं बटालियन) के कैंप/नाका पार्टी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में 3 जवान जख्मी हुए हैं, जिनमें सब-इंस्पेक्टर अनवर अली भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment