डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले सिंडिकेट के ठिकानों पर ED की छापेमारी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः डंकी रूट के जरिए युवाओं को अमेरिका भेजने वाले सिंडिकेट के जालंधर, हरियाणा और दिल्ली के 13 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं बरामद की।

ईडी को दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपए नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट मिले हैं। वहीं हरियाणा के एक प्रमुख एजेंट के ठिकाने से ऐसे रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनसे खुलासा हुआ कि वह लोगों को मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए उनकी जमीन या प्रॉपर्टी के कागजात गिरवी रखवाता था ।

Advertisement Space

अन्य ठिकानों से भी मोबाइल फोन, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री जब्त की है, जो पूरे अवैध नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मददगार साबित हो सकती हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीय नागरिकों के डिपोर्ट किए जाने के मामलों से जुड़ी है।

Advertisement Space

Leave a Comment